फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, ढाई हजार पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में शुरू हो रहे नवरात्र मेला में इस बार मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के साथ ही विंध्य काॅरिडोर देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एएसपी से लेकर कांस्टेबल तक की ड्यूटी लगाई गई। पूरे क्षेत्र में लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र में तैनाती के लिए पुलिसकर्मियों की मांग की गई थी। जिनको ड्यूटी के बारे में बैठक कर निर्देश दिए जा चुके हैं। संपूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला में आए भक्तों को सकुशल दर्शन कराने के लिए दो एएसपी, 14 सीओ, 300 निरीक्षक और उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो हजार कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई है। इसमें यातायात पुलिस, फायर मैन, फ्लड पुलिस, एंटी चेन स्कैचर स्क्वाॅड, गुंडा दमन दल आदि तैनात रहेंगे। विभिन्न प्वांइट का निर्धारण कर पुलिस की तैनाती की गई है। खोया पाया केंद्र बनाया गया है। रोटेशन के आधार ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन कैमरे से भी मेला क्षेत्र में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

नवरात्र मेला में लोग गंगा स्नान करने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए गंगा घाटों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। पुलिस मेला अधिकारी सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड टीम को लगाया गया है। पीएसी की एक कंपनी फ्लड टीम लगाई गई है। इसमें दो प्लाटून विंध्याचल और एक प्लाटून चुनार में भी गंगा किनारे लगाई गई है।
विंध्याचल समेत अष्टभुजा और कालीखोह क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों को रोकने के लिए 21 स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। पुलिस मेला अधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि तीनों मंदिरों के चारो ओर 21 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। जहां से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। यहां से कोई वाहन अंदर प्रवेश नहीं करेेगा। सिर्फ पास वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। विंध्याचल क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरे नवरात्र तक प्रतिबंधित है। वाराणसी से विंध्याचल होकर प्रयागराज जाने वाले वाहन को डायवर्ट किया गया है। शास्त्री पुल से जाने वाले वाहन नटवां से बथुआ होकर लालगंज, गैपुरा के रास्ते प्रयागराज जाएंगे। इसी तरह से प्रयागराज से वाराणसी वाहन जाएंगे।
विज्ञापन

सीओ सिटी परमानंद कुुशवाहा ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें कालीखोह मार्ग और अमरावती पुल समेत अन्य स्थानों पर जहां पर अंधेरा है, वहां लगातार पुलिस टीम गश्त करती रहेगी।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें