फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर पकड़े जाएंगे छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी निकायों मेंं छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं की समस्या बनी हुई है। जिले में चार निकाय हैं। इनमें नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा व नगर पंचायत कछवां शामिल हैं। मिर्जापुर नगर निकाय के रामबाग रोड, स्वामी दयानंद मार्ग, संकटमोचन मार्ग, त्रिमोहानी, स्टेशन रोड, मुकेरी बाजार के अलावा नगर में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जहां छुट्टा पशु न मिलते हों। रामबाग व वासलीगंज में तो छुट्टा पशु सड़क के बीचोबीच बैठे मिल जाएंगे। वासलीगंज से संकटमोचन होते हुए रामबाग मुख्य सड़क है। यह सड़क सीधे मंडलीय अस्पताल होते हुए कलेक्ट्रेट व सिविल कोर्ट की ओर जाती है। वहां से सीधे अधिकारियों के आवास की तरफ। इस मार्ग पर छुट्टा पशु खुलेआम विचरण करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 लाख रुपये की लागत का एक काऊ कैचर व अन्य सामान प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका के पास इसके अलावा दो अन्य काऊ कैचर भी उपलब्ध हैं। वर्तमान में एक काऊ कैचर खराब पड़ा है। नगर में पकड़े जाने वाले गोवंश को टांडा फाल स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में रखे जाने की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में यहां लगभग 750 गोवंश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें