फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रस्तावित कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें वेबसाइट पर दिसंबर की सूचना अपडेट नहीं कराने पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोक दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत चन्दईपुर की आशा कार्यकर्ता के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिलने पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के पांच चयनित आकांक्षात्मक विकास खंडों में हलिया, राजगढ़, पटेहराकला, पहाड़ी तथा नगर (सिटी) शामिल हैं। आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रस्तावित कार्यों में पांच विषय शामिल किए गए हैं। इनमें चिकित्सा एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, तथा आधारभूत अवसंरचना के कुल 75 बिंदु निर्धारित किये गए हैं। इसमें से 46 बिंदु मासिक, पांच त्रैमासिक, 16 अर्द्धवार्षिक एवं आठ बिंदु वार्षिक हैं। चयनित विकास खंडों को आकांक्षात्मक जिलों की भांति विकसित किया जाना है।
बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से कहा गया कि आकांक्षात्मक विकास खंडों से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर प्रगति राज्य के औसत प्राप्तांक से कम किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। खंड विकास अधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक आकांक्षात्मक विकास खंड में 20-20 अति कुपोषित चयनित बच्चों व उनके परिजनों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके अलावा विकास खंडों के चयनित 100 अति कुपोषित बच्चों के लिए शुक्रवार तक विशेष अनुपूरक खाद्य जिला कार्यक्रम अधिकारी के सुपुर्द करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय व अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें