फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज में मिला चोरी हुआ ट्रैक्टर, ट्रॉली अब भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के रनोपट्टी गांव के सामने से बृहस्पतिवार की रात चोरी हुआ ट्रैक्टर लावारिस हालत में शनिवार को प्रयागराज जनपद के करछना थाना क्षेत्र के ग्राम मच्छरपुरवा में नहर की पटरी पर मिला। वहां सिर्फ ट्रैक्टर मिला है। ट्रॉली अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के रनोपट्टी गांव से बृहस्पतिवार की रात तिवारीपुर निवासी संदीप सिंह का ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी हुआ था। पुलिस एवं वाहन स्वामी छानबीन में लगे थे। वाहन स्वामी संदीप सिंह ने बताया कि लग रहा ट्रैक्टर का तेल समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह चोर ट्रैक्टर को करछना थाना के मच्छरपुरवा गांव नहर पटरी पर छोड़कर चले गए थे। ग्रामीणों ने लावारिस ट्रैक्टर की सूचना प्रधान को दी। इसके बाद प्रधान ने करछना पुलिस को खबर दिया। शुक्रवार की रात को प्रधान ने ट्रैक्टर मालिक को सूचना दिया, पर वहां सिर्फ ट्रैक्टर मिला है। ट्रैक्टर की बैट्री और ट्रॉली अभी नहीं मिली है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि लापता ट्रैक्टर प्रयागराज में मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें