जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सूचना जारी कर दी है। उसके मुताबिक 15 जून से तीन जुलाई तक निर्वाचन होना है। इसके लिए कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। आसपास के जिलों में दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन जिला में अभी सन्नाटा है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिले में भी सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस दौड़ में केंद्र व प्रदेश में सत्ताधारी दल पीछे चल रहा है। अन्य दल पहले से ही अपनी गतिविधि तेज किए हुए हैं। जानकारों का कहना है कि सीटों के आंकड़े में पिछड़ने के बाद सत्ताधारी दल के लोग फिलहाल दूसरे सदस्यों पर निगाह जमाए हुए हैं। हालांकि उनकी यह निगाह कितनी सफल होती है। यह तो वक्त ही बताएगा। वहीं दूसरे दल अपने काम को लगातार आगे ले जा रहे हैं।