लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में पड़ोसी के बच्चों के विवाद में बीच बचाव करने पहुंची एक महिला को गांव की तीन महिलाओं ने पीटकर घायल कर दिया।
सोमवार की रात आठ बजे पड़ोस के दो बच्चों का झगड़ा होने पर बीच-बचाव करने पहुंची कलुई (48) पत्नी बेचू झगड़ा समाप्त कराया। तभी पड़ोस की तीन महिलाएं लाठी लेकर कलुई के घर पहुंचीं। लाठी-डंडे से पीटकर कलुई को लहूलुहान कर दिया। कलुई ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी घटनास्थल से पूछताछ कर वापस लौट गई। मंगलवार सुबह कलुई इलाज के लिए 108 की मदद से पटेहरा पीएचसी पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।