अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई गांव में सोनबरसा के पास भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे भी चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया गया।
सोनबरसा के पास बृहस्पतिवार को सुबह जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के रोशन अली (26), उनकी बहन साबिरा बेगम (22) और दूसरे पक्ष के समीम अली (56), अब्दुल कादिर उर्फ भोनू (30) व अब्दुल मनीर (25) निवासी भगवती देई घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि भगवती देई गांव में दो पक्षों में काफी समय पहले से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।