फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ करोड़ खर्च कर स्टेशनों का किया जाएगा कायाकल्पः डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अमृत योजना के तहत चयनित विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार व सोनभद्र स्टेशन का आठ करोड़ रुपये खर्च कर कायाकल्प किया जाएगा। विंध्याचल में विंध्य काॅरिडोर के तहत स्टेशन पर भी कार्य कराए जाने की योजना है। मिर्जापुर स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर रूफ प्लाजा, रेस्टोरेंट व अन्य कामर्शियल भवन बनाए जाएंगे। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने शुक्रवार को मिर्जापुर स्टेशन के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 15 स्टेशनों में विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार व सोनभद्र भी शामिल हैं। इन स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले पुनर्विकास के लिए होने वाले कार्यों की जानकारी करने के लिए स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उधर, मंडल रेल प्रबंधक सुबह करीब साढ़े नौ बजे विशेष सैलून से विध्यांचल स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने योजना बनाते समय विध्यांचल में लगने वाले मेले को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करने और कार्य के दौरान गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पेयजल की बेहतर व्यवस्था का निर्देश देकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद रेलवे बोर्ड के सलाहकार राजन पाठक के पिता के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक जताया।
इसके बाद वे मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा सहित अन्य अधिकारियों के निरीक्षण कर स्टेशन बिल्डिंग को विकसित करने तथा उसके सुंदरीकरण की योजना पर कार्य करने के लिए चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को उच्चीकृत करने के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को हरित बनाने के लिए ग्रीन पैच तैयार करने की योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने मालगोदाम आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्टेशन के निरीक्षण के बाद वे चुनार जंक्शन पर दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरने के बाद निरीक्षण किया। जंक्शन पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निर्माणाधीन यात्री पुल, रनिंग रूम के निर्माण कार्य को देखा और अतिशीघ्र उसे पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया और उसमें यात्रियों को ट्रेन के समय की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फ्लैक्स बोर्ड पर लिखी गाड़ियों के समय सारिणी को हटाकर डिजिटल डिसप्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने रेलवे परिसर में निर्माणाधीन यात्री पुल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन प्रकाश, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीकृष्ण शुक्ला, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति दीपक कुमार भारद्वाज, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर सत्येंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम अमित कुमार, स्टेशन अधीक्षक मिर्जापुर रविंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक चुनार मेजर सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें