मिर्जापुर। राज्य सूचना आयुक्त डाॅ. दिलीप अग्निहोत्री ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन किया।
उन्होंने विंध्य कारिडोर का निरीक्षण भी किया। कहा कि विंध्य कारिडोर से दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि विंध्य कॉरिडोर से तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। एक तरफ मां गंगा दूसरी तरफ विंध्य पर्वत शृंखला इस पूरे क्षेत्र को सुरम्य बनती है। इसके साथ ही यहां काली खोह और अष्टभुजा देवी का भी धाम है। विंध्यवासिनी काली खोह और अष्टभुजा धाम आध्यात्मिक त्रिकोण का निर्माण करते हैं। साधना की दृष्टि से यह सिद्ध क्षेत्र है। उनको तीर्थ पुरोहित पं. धीरज मिश्र ने दर्शन पूजन कराया।