मिर्जापुर। चाइल्डलाइन ने गुरुवार से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ सुरक्षाबंधन कार्यक्रम से शुरू किया। चाइल्डलाइन की टीम ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल को सुरक्षा बंधन बांधा। साथ ही संकल्प अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर कराया। उसके बाद एडीएम यूपी सिंह को सुरक्षा बंधन बांधा। इसी प्रकार सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, एडीएम (एलआर) हरिशंकर यादव, महिला कल्याण अधिकारी डॉ. मंजू जी को सुरक्षा बंधन बांधा। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश दुबे को सुरक्षा बंधन बांधा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाइल्डलाइन कार्यक्रमों की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन समन्वयक शैलेंद्र कुमार सिंह,पंचम देवी, प्रसाद दुबे, गौरव, नीलू, नितिन, अंकिता आदि मौजूद रहे ।