फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ओला और बारिश से खेतों में खड़ी फसलें गिरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तेज हवा व गरज-चमक के साथ रविवार को लालगंज, मड़िहान क्षेत्र में हुई बारिश व हलिया के कई गांवों में ओला पड़ने से खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलें गिर गईं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के रामपुर अतरी, रहकला, कन्हईपुर, पटेहरा समेत कई गांवों में रविवार को शाम चार बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से किसान चिंतित हो गए। आंधी व तेज बारिश के साथ ही ओला पड़ने से गेहूं की फसल गिर गई, वहीं खेत और खलिहानों में कटाई, मड़ाई के लिए रखी चना, मसूर, मटर, अलसी व सरसों की फसल भीग गई।
विज्ञापन

हलिया क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांवों में तेज आंधी के साथ ओले पड़ने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों का कहना है कि समितियों से कर्ज लेकर खाद, बीज के सहारे खेती की गई थी। रविवार को ओला पड़ने से फसलें बर्बाद हो गईं। पड़री क्षेत्र में शनिवार को देर रात तक हुई बारिश से गेहूं की फसल खराब हो गई। खेत व खलिहान में पड़े दलहन, तिलहन की फसलें भीगने से किसान परेशान रहे। भोला सिंह, बालमुकुंद सिंह, शशि प्रकाश सिंह, रामबली दुबे, पद्मकांत दुबे आदि किसानों मुआवजे की मांग की है।
उधर, अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हुई बारिश से खलिहानों में मड़ाई के लिए रखी फसलें पानी से भीग गईं। दूसरे दिन रविवार को सुबह धूप निकलने पर किसान फसलों को सुखवाने के लिए उलटते-पलटते रहे। इस बीच दोपहर बाद फिर मौसम बदल गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। नरायनपुर क्षेत्र में भी शनिवार की रात आई तेज आंधी व बारिश से दलहन, तिलहन फसलें भीग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें