फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीएलए लिस्ट बनाकर कार्यालय में देंगे सपा के विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। सपा जिला की मासिक बैठक बुधवार को अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी बूथ मजबूत करें। सभी विधानसभा अध्यक्ष बीएलए की लिस्ट बनाकर कार्यालय में दें। कहा कि सपा के पीडीए से भाजपा सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा आज गरीबों, पिछड़ों की कोई खबर लेने वाला नहीं है। बेरोजगार व नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके उलट भाजपा सरकार अपनी झूठी प्रशंसा करने में व्यस्त है। उधर महानगर सपा की मासिक बैठक भेलूपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि जाति जनगणना की मांग लंबे समय से हमारी पार्टी कर रही थी। जनगणना की तारीख तत्काल घोषित करने की मांग सरकार से की गई। बैठक का संचालन योगेंद्र यादव व धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया | इसमें जय रतन मौर्य को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दाैरान आत्माराम यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, किशन दीक्षित, महेंद्र सिंह यादव, आनंद सिंह आदि ने अपने विचार रखे। माैके पर पूजा यादव, हारुन अंसारी, रितेश केसरी, रामकुमार यादव, गोविंद सिंह पटेल, इम्तियाजुद्दीन माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें