कछवां जमुआ चौराहे के पास सड़क पर नारे लिखने व चित्रों के जरिए कोरोना के प्रति जागरुकता करते प्रशा
- फोटो : MIRZAPUR
कछवां। आदर्श नगर पंचायत के जमुआ चौराहे के आसपास सड़क पर चित्र व लेख के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया गया। क्षेत्र के मेडिकल स्टोर के आसपास भी ऐसे युवको की टोली ने लोगों में जागरुकता फैलाई। सीओ सदर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कोरोना के बारे में लोगों को सचेष्ट किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इस महामारी के प्रति प्रचार प्रसार कर लोगों को सावधान किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी संजय राय, गुड्डू ,पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, ईओ नवनीत कुमार सिंह, चेयरमैन पंधारी कुमार यादव , त्रिपुरारी मोदनवाल, अमन उपाध्याय, विकास मौर्य व डब्लू मौजूद रहे।