फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मसालों की हुई जांच, चार नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में स्थित मसाला निर्माण इकाइयों में जांच की। दो दिवसीय जांच अभियान के दौरान मसाले की गुणवत्ता की जांच के लिए चार नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इनमें से लोहंदी कला स्थित एक इकाई से हींग का नमूना लिया गया। ओझला पुल बड़ी बसही स्थित एक इकाई मेथी का एक नमूना लिया गया। पुरानी अंजाही स्थित एक दुकान से खड़ा गरम मसाले का एक नमूना लिया गया। इसी प्रकार चुनार के अहरौरा स्थित एक इकाई से मिक्स मसाले का एक नमूना लिया गया। नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व वाली टीम में राजेश मौर्य, विवेक मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें