फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टीमों को सक्रिय कर गेहूं खरीद में लाएं तेजी: एके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मोबाइल टीमों को सक्रिय कर गेंहू खरीद के लिए आवंटित लक्ष्य को केंद्र प्रभारी हर हाल में पूरा करें। यह निर्देश गेहूं खरीद के लिए शासन स्तर से नोडल अधिकारी बनाए गए पैक्सफेड के प्रबंध निदेशक एके सिंह ने शनिवार को मिर्जापुर व भदोही जिले में बनाए गए केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने शनिवार को लालगंज क्षेत्र के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चरकी, रामपुर खोमरमैना स्थित केंद्र पर पहुंचकर गेहूं खरीद का जायजा लिया। साथ ही क्रय केंद्र पर किसानों के लिए की गई व्यवस्था का जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पीसीएफ के जिला प्रबंधक वैभव कुमार ने नोडल अधिकारी को बताया कि पीसीएफ की ओर से जिले में 24 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। मिर्जापुर में आवंटित लक्ष्य 23040 एमटी की तुलना में 451 किसानों से अब तक 1889.55 एमटी गेहूं खरीद की गई है। इसमें 90.66 फीसदी किसानों का भुगतान कर दिया गया है।
मंडल में गेहूं खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक पीसीएफ ने बताया मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में आवंटित लक्ष्य 51390 एमटी की तुलना में मिर्जापुर में 2015.25 एमटी, भदोही में 127.05 एमटी व सोनभद्र में 1069.05 एमटी गेहूं खरीद के साथ ही कुल 3211.35 एमटी गेहूं खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें