जमालपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत- सपा
जमालपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का रविवार को जमालपुर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बहुआर में जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी के आवास पर उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता तन, मन और धन से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारती, पूर्व महासचिव अभय यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह और रमाकांत यादव मौजूद रहे।