फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कालीखोह मंदिर व अष्टभुजा की परखी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। आगामी नवरात्र मेले के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने काली खोह मंदिर एवं अष्टभुजा मंदिर के परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए आगमन एवं प्रस्थान सुलभ ढंग से हो सके , मंदिर में कम से कम भीड़ रहे इसके लिए हर पॉइंट का स्थलीय निरीक्षण किया । नवरात्र के दौरान पहाड़ पर किसी प्रकार से मांस मदिरा का सेवन न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिया। दोनों मंदिरों के रास्तों में सड़क के किनारे किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके । दोनों मंदिरों के वाहन स्टैंड में श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न किया जाय। इसके साथ ही आने वाले श्रद्धालु वाहन खड़ी करने के पश्चात पैदल ही मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए जाएंगे। त्रिकोण परिक्रमा पथ में भी जगह-जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तैनात की जाएंगी। जिससे चोर उचक्के पर नजर रखी जाए। वही अष्टभुजा पहाड़ी के ऊपर भी पुलिस के पहरे के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। काली खोह मंदिर एवं अष्टभुजा मंदिर में निकास द्वार से दर्शन पूर्व से प्रतिबंधित किए गए हैं। जिसका पालन कराने का निर्देश दिया। अष्टभुजा चौकी के पास बगीचे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर भी पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी प्रभात राय, विंध्याचल थाना प्रभारी अतुल राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें