धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शहर क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के साथ रूट मार्च किया।
नगर क्षेत्र में भीड़ भाड़ वाले इलाकों व बाजारों, दुकानदारों, सराफा व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया गया। पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों पर जांच कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर अग्निशमन की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने रूट मार्च के दौरान बच्चों, महिलाओं , सराफा व पटाखा व्यापारियों के अलावा दुकानदारों से बात भी की।