पुलिस सहायता केंद्र दुधनाथ तिराहे का पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने किया उदघाटन।
- फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूधनाथ तिराहा पर नवनिर्मित पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने फीता काटकर कर उद्घाटन किया। पुलिस बूथ खोला गया पुलिस बूथ आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है । इस तिराहे से ही विन्ध्य धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का डाइवर्जन कर आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ किया जाता है। डा. धर्मवीर सिंह ने कहाकि मां विंध्यवासिनी धाम में एक नए बूथ का शुभारंभ होने से आवागमन की समस्या व घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी वेदप्रकाश राय, राज मिश्रा, कंतित वार्ड सभासद पति शिवबली यादव, चौकी प्रभारी रवि कांत मिश्र आदि रहे।