फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क की बदहाली के विरोध में सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन देते सपा नेता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर की सड़कें और शहर से जुड़े संपर्क मार्ग की बदहाली के विरोध में समाजवादी पार्टी के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। 18 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण सड़क से लेकर गांव तक की सड़कें खराब हो गई हैं। सड़क की मरम्मत नहीं होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। सड़क के जर्जर होने से आवागमन में लोगों को समस्याएं हो रही हैं। मार्ग की बदहाली से लोगो का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ईटवां चौराहा से टांडाफॉल, बथुआ गांधी से नई बस्ती नकहरा रोड, चपउर कला ब्राह्मण, रमईपट्टी से कनौरा घाट, बरबटा मंदिर से सदलूपुर, बघेड़ा कर्णावती बहरा तक, हलिया से मतवार, ड्रमंडगंज से गलरा, गड़बड़ा धाम रोड, कुड़ी संपर्क मार्ग, सबरी रोड, नटवा रोड की मरम्मत कराई जाए। इस दौरान आदर्श यादव, संतोष गोयल, झल्लू यादव, रंजीत फौजी, कन्हैया यादव, गणेश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें