फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा नेताओं ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शनिवार को पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सपा नेता आकाश यादव ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन करने के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पैर से पुतले का रौंदा। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, वाहिद सिद्दीकी, अजय पटेल, विवेक कुशवाहा, शिवा यादव आदि मौजूद रहे। सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित दुबे ने भी कटरा कोतवाली में तहरीर देकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रामजी यादव, अमन साहू, सुहैब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें