फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा लड़ रही पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई : नरेश उत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मिर्जापुर लोकसभा के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि संगठन दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है। इसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार से लगातार जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

नरेश उत्तम सिटी ब्लाॅक के देवरी गांव के एक लान में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर प्रत्येक मतदाता से मिलकर सूची में नाम शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि सपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डाॅ. राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है। इसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहीं है, ताकि लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से हक दिलाया जा सके। बैठक सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के अलावा रोहित शुक्ला, झल्लू यादव, धर्मेन्द्र सोलंकी, जवाहर लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें