मिर्जापुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के संकट में सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने झुग्गी, झोपड़ी में निवास करने वाले निराश्रित, गरीब, असहाय व निर्बल वर्गों के लोगों को जनपद में चलाये जा रहे पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से अनाज का वितरण किया। एसपी ने जनपद के थाना कोतवाली शहर के तारकेश्वर के रैदानी कालोनी व कोतवाली कटरा के संगोमहाल सहित रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामाग्री, चावल,आटा,दाल, बिस्किट आदि दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण 60 गरीब परिवारों को दिया। इस दौरान संक्रमण से बचाव एवं उनके समक्ष आ रही परेशानियों के सम्बन्ध में जानाकरी प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्हें संक्रमण के प्रति जागरूक किया। खाद्यान्न वितरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा आदि रहे।