मिर्जापुर/अहरौरा। नक्सलियों गतिविधियों की सूचना पर पुलिस अधीक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस और पीएसी के साथ नक्सल क्षेत्र में कांबिंग की। जनता से जनसंवाद कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सोनभद्र में लैंड माइंस की सूचना पर सकते में आई मिर्जापुर जिले के बॉर्डर थाना अहरौरा की पुलिस ने नक्सल प्रभावित जंगली इलाकों को खंगाला । मंगलवार की देर शाम तक अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस के जवान जंगलों में चक्रमण करते रहे। सोनभद्र में लैंडमाइंस बिछाए जाने की सूचना पर अहरौरा पुलिस ने पीएसी के साथ कांबिंग की। थानाध्यक्ष राजेश चौबे की अगुवाई में टीम ने जंगल महाल, बरही, सियरहा,कुम्हिया, बन इमिलिया सहित कई संवेदनशील इलाकों को खंगाला।