फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में सपा प्रत्याशी का भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सोमवार की शाम दो बाइकों के भिड़ंत में सपा प्रत्याशी रविंद्र बहादुर सिंह के भतीजे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां मड़िहान विधानसभा के सपा प्रत्याशी के भतीजे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार विनय (23) पुत्र कल्लू निवासी कोठी थाना लालगंज व सुमित (22) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खैरपुर सोनभद्र घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां सुमित की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। सुमित सिंह मड़िहान विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र बहादुर सिंह का भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें