फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने से सोनभद्र निवासी युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/हलिया। बिजली की चपेट में आने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा हलिया थाना क्षेत्र के नदना गांव के पड़री मौजा में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र स्थित मूर्तिया गांव में शुक्रवार को देर रात हो रही बारिश के दौरान घर में सो रहे 23 वर्षीय नक्षत्र बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नक्षत्र दो भाइयों में सबसे बड़े थे। मां गुड्डी देवी, गर्भवती पत्नी काजल का रो-रोकर हाल बेहाल है। नक्षत्र से दो वर्ष का एक पुत्र बाबू है। सीएचसी मड़िहान के अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत होने पर मड़िहान पुलिस को सूचना दी गई थी। नक्षत्र सोनभद्र का था तो परिजन शव लेकर चले गए।
उधर, हलिया क्षेत्र के नदना के पड़री गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु शुक्रवार को देर रात में घर के बाहर लघुशंका करने के लिए निकले थे। उसी दौरान गरज चमक के साथ बिजली के गिरने से वे चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो है। बिजली की गरज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेक गए। जहां चिकित्सक डाॅ.अभिषेक जायसवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन जिंदा होने की आस में मंडलीय अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां भी डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। चचेरे भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नक्षत्र दिल्ली की एक कंपनी में काम कर आजीविका चलाते थे। एक माह पूर्व घर आए थे। उनकी मौत से पत्नी उषा का रो-रोकर हाल बेहाल है। नक्षत्र से दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट आने से युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें