फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटा पुलिस कस्टडी में है, रुपये भेजो नहीं तो चला जाएगा जेल...

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात न्याय सहायक हौसिला प्रसाद श्रीवास्तव सावधानी के चलते ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर फोन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, उनके यहां फोन आया कि उनका बेटा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। वह डीआईजी साहब की कस्टडी में है। उसे बचाना है तो 50 हजार रुपये अकाउंट में भेज दो, यह कहकर फोन करने वाले ने बेटे से बात भी कराई। बेटा फोन पर पापा बचा लो कहता रहा। यह सुनकर हर पिता परेशान हो जाएगा। ठगी करने वाले भी यही चाहते हैं, परंतु सावधानी बरतकर ठगी करने वालों से बचा जा सकता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी हौसिला प्रसाद का पुत्र बाहर पढ़ता है। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल फोन व्हाट्स काल आई। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि आपका पुत्र दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। डीआईजी की कस्टडी में है। उसे मीडिया के सामने पेश करना है। आपके पुत्र ने आपका नंबर दिया है। कहा कि उसके पापा से बात कर लीजिए। वे चाहे जैसे भी उसे बचा लेंगे। लड़के से फोन पर बात भी कराई। वह फोन पर रो रहा था। बोला पापा मुझे बचा लो।
फोन करने वाले ने 50 हजार रुपये की मांगकी। साथ ही अकाउंट में रुपये मंगाने के लिए उसने नंंबर भी दिया। कहा कि रुपये जल्दी भेजाे, अन्यथा डीआईजी साहब को ज्यादा देर नहीं रोक पाएगा। इस फोन पर हौसिला प्रसाद पर शक हुआ। उन्होंने रुपये भेजने के बजाय पुत्र को फोन किया तो वस्तुस्थिति की जानकारी हुई। दोबारा फोन आने पर उन्होंने उसे रिकाॅर्ड किया। पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सर्विलांस टीम को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें