सीखड़। प्रेमापुर गांव में शनिवार को सुबह पिता ने ट्रैक्टर बेचने से रोका तो पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुन पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस हमले में घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
प्रेमापुर गांव निवासी रमेश सिंह हैदराबाद में नौकरी करते हैं। एक सप्ताह पहले घर आए हैं। उनसे दो पुत्र हैं। एक पुत्र दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। दूसरा पुत्र घर पर रहता है। शनिवार की सुबह उनका पुत्र ट्रैक्टर बेचने की बात कर रहा था। पिता ने ट्रैक्टर बेचने से मना किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इससे नाराज पुत्र अखिलेश ने अपने पिता रमेश सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पुत्र ने पिता के सिर, हाथ और पेट में चाकू से पांच वार किया। इस हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। चाकू से हमला करने वाला पुत्र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां से उनको ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चुनार थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।