फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : सात थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर जिले के 18 थानों में आए 353 मामलों में मात्र 36 का ही मौके पर निपटारा हो सका। सात थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली में आए 12 प्रार्थना पत्रों में से चार, विंध्याचल में 25 में से एक, देहात कोतवाली में 95 में से दो, चील्ह में 23 में से एक, कछवां छह में से एक, लालगंज में 17 में से एक, जिगना में 17 में से एक, संतनगर में 22 में से छह, चुनार में 18 में दो, अदलहाट में 32 में से 15, जमालपुर में 11 में दो इन थानों पर समस्याओं का निपटारा किया गया। शहर कोतवाली में पांच, पड़री में 21, हलिया में 11, ड्रमंडगंज में 17, मड़िहान में 12, राजगढ़ में 11, अहरौरा में आए आठ मामलों में एक भी मामले का निपटारा नहीं किया गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने चील्ह थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने सीओ लालगंज अमर बहादुर के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। चुनार कोतवाली में सीओ अशोक सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। लालगंज थाने में तहसीलदार आशीष पांडे, नायाब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें