मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव निवासी मुरलीधर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गैपुर चौकी के एक सिपाही पर बिना कारण पिटाई करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया। बताया कि 25 जुलाई को वह अपना मकान बना रहा था। गैपुरा चौकी का सिपाही आकर उसके पुत्र श्यामबाबू को चौकी ले जाकर पिटाई की और फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।