फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कार्य में लगी महिलाओं का समाज ऋणी: अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं से किसी भी मायने में घर संभालने वाली महिलाओं का कम महत्व नहीं है। गृह कार्य में लगी महिलाओं का पूरा समाज ऋणी है।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को कैलहट में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला इकाई के चतुर्थ अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा महिलाओं को जो लोग यह कहते हैं कि उन्हें रोटी बनाने के अलावा क्या आता है, अगर यही काम उन्हें करना पड़े तो समझ में आ जाता है। उन्होंने कहा कि घर गृहस्थी संभाल रही महिलाओं की ही देन है कि परिवार, समाज, देश सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत बेटे और बेटियों में फर्क को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटे को जितना आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं, उतना ही हमें अपनी बेटियों की भी प्रतिभा निखारने पर जोर देना चाहिए।
उधर, अधिवेशन के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि विधायक अनुराग सिंह और पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर सिंह पटेल मौजूद रहे। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति सरकार गंभीर है। इस पर केंद्र व प्रदेश सरकार सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सोच नारी तू नारायणी है की रही है। वर्तमान सरकार में लड़कियों को प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कुर्मी महासभा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन ममता पटेल ने किया। इस दौरान रेखा पटेल ,धर्मपाल कौशिक, सांसद विजय बघेल, धीरज पाटीदार, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक अनुराग सिंह, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राम खेलावन पटेल ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें