फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जंगल से सांप पकड़ा, ट्रेन में डसा गया, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सांप को जंगल से पकड़कर ट्रेन में सवार होकर अपने घर जा रहे सपेरे को सांप ने डस लिया। परिजन गैपुरा स्टेशन पर उतरकर उसे उपचार के लिए विंध्याचल सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के जजी का पुरा गोसांई निवासी किरन ने बताया कि वह 26 जनवरी को अपने पति अर्जुन नाथ (25) के साथ मिर्जापुर आई थी। यहां पर जंगल में सांप पकड़कर ले जा रहे थे। उसके पास और सांप था। जो सांप पकड़े थे। उसका दांत नहीं टूटा था। ट्रेन में सांप ने पति के हाथ में डस लिया। गैपुरा स्टेशन पर उतरकर पति को विंध्याचल सीएचसी ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में मंगलवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि गैपुरा रेलवे स्टेशन के पास सर्पदंश से अचेत सपेरे की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें