फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गड्ढे में फंसकर फिसली बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पत्नी और दो बच्चों को लेकर सोनभद्र से बिहार के मुंडेश्वरी देवी दर्शन करने के लिए जा रहा बाइक सवार बृहस्पतिवार की सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के आनंदीपुर मौर्या फिलिंग स्टेशन के पास गड्ढे में फंसने के बाद अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। नवरात्रि की नवमी पर बृहस्पतिवार की सुबह सोनभद्र के राबर्टसगंज बड़ौली गोरारी निवासी रविकांत (32) अपनी पत्नी आशा देवी (28), दो बच्चों रोली (9) व प्रिंस (7) को साथ लेकर बाइक से बिहार के मुंडेश्वरी देवी मंदिर में मत्था टेकने जा रहे थे। जैसे ही अहरौरा के आनंदीपुर स्थित मौर्या फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे कि तभी गड्ढे में फंस कर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में बाइक सवार महिला आशा देवी के सिर में गंभीर चोट आई। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल पर मौजूद उसके पति व छोटे-छोटे दोनों बच्चें दहाड़े मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि हादसे में आशा देवी की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें