फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सो रही महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर के पांडेयपुर गांव में सोमवार की रात सो रही महिला को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पांडेयपुर गांव निवासी रीता देवी (35) पत्नी शंकरलाल सोमवार की रात चारपाई पर सोई थीं। देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच सर्प ने पैर में डस लिया। शोर मचाने पर उठे परिजन रीता को स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन प्रयागराज के एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति शंकरलाल की तहरीर पर विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें