शेषकेपुरा गांव में शनिवार को दिन में ही बाइक सवार तीन उचक्कों ने एक दुकानदार से सामान लेने के बहाने साठ हजार रुपये उड़ा दिए। ग्राम सभा वेलवन गांव निवासी नंदू भारती की पड़री चंडिका मार्ग पर परचून की दुकान है। एक बजे बाइक सवार तीन उचक्के पहुंचे। कोल्ड ड्रिंक व पानी मांगा। इस पर बगल में स्थित घर में रखा कोल्डड्रिंक लेने जैसे ही दुकानदार गया तीनों ने कैश बॉक्स में रखा साठ हजार रुपया व एटीएम कार्ड चुरा लिया और भाग गए। वापस आए दुकानदार ने जब तीनों को नहीं देखा तो शक हुआ। कैश बाक्स खोला तो उसमें से पैसे गायब थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।