फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार छठी के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के जिगनौड़ी के पास साइकिल से घर जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना देकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा मौनस गांव निवासी प्रियांशु राज (11) नगर के पुलिस लाइन रोड स्थित जुबिली इंटर काॅलेज में कक्षा छह का छात्र था। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर जा रहा था। जिगनौड़ी गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। छात्र की मौत हो गई। चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना देकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाईयों में छोटा था। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें