फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार 479 को लगा कोविड का टीका, सरोई पीएचसी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 6479 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। छानबे ब्लाक के सरोई पीएचसी पर टीका खत्म होने पर मौजूद लोगों ने हंगामा किया। मंडलीय अस्पताल में रजिस्ट्रेशन सत्यापन के बाद टीकारकण कक्ष में टीका लग रहा था। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लग रहा था। 18 प्लस में चार हजार 567 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और 566 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस में कोवैक्सीन की एक हजार 60 प्रथम डोज और 244 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस प्रथम डोज में चील्ह पीएचसी पर 271, गुरसंडी पीएचसी में 00, विजयपुर पीएचसी में 369, पड़री पीएचसी में 103, कछवां में 366, सीखड़ में 509, जमालपुर में 257, चुनार में 10, लालगंज में 520, हलिया में 354, पटेहरा में 601, राजगढ़ में 140, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में 1067 टीका लगाया गया। जिले में अभी 590 डोज कोविशील्ड और दो हजार 750 कोवैक्सीन स्टोर में रखा है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को काफी इंतजार के बाद वैक्सीन न होने से वापस होना पड़ा। जिससे लोगों मे आक्रोश दिखा। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक हजार के आस-पास महिला-पुरुष व युवक वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। 387 लोगों को ही वैक्सीन लग सका। वैक्सीन एक बजे समाप्त हो गई। वैक्सीन समाप्त होने की सूचना पर दूर दराज से आए महिला पुरुषों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ नारे बाजी किया। चिकित्सा प्रभारी बाहर ड्यूटी में गए थे। बताया गया कि नए लोगों को 369 लोगों व 18 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें