फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 26 दिन से कार्यालय के बगल धरने पर बैठे, अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही बात

विज्ञापन
सिंचाई विभाग में श्रमिक बैठे धरने पर फोटो, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग के एमसीडी कार्यालय के सामने प्रांतीय सिंचाई नियमित कार्यप्रभारीत दैनिक श्रमिक महापरिषद का चल रहा धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को लगातार 26 वें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों की तरफ से दबाव बनाने से नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी की। दैनिक श्रमिक महापरिषद दैनिक श्रमिक महापरिषद के अध्यक्ष कृपा शंकर तिवारी, सचिव अशोक सिंह ने अधिकारियों पर पेंशन मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि एक विभाग और एक व्यक्ति को सरकारी खजाने से पेंशन दी जा रही है। विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारी कार्यालय के बाहर 26 दिन से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक अनवरत धरना चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो अन्य संगठनों का सहयोग लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में सुखराम यादव, हीरालाल, प्रभा शंकर, भगवान प्रसाद, राजनारायण मिश्रा, मिश्रीलाल, रामअचल, दयाराम, कमला शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें