फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने रोली, चंदन व अक्षत लगाकर रंग बिरंगे राखियों से भाइयों की कलाई सजाई। बदले में भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। उन्हें उपहार प्रदान किया।
विज्ञापन

मुहूर्त के अनुसार ज्यादातर बहनों ने एक दिन पहले ही परंपरा का निर्वहन किया। कुछ बहनों और भाइयों ने शुक्रवार को सुबह 7 बजकर पांच मिनट के अंदर वाले मुहूर्त को प्राथमिकता देते हुए राखी बंधवाई। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, चंदन व अक्षत का टीका लगाकर आरती उतारी और कलाई में स्नेह की डोर बांधकर मुंह मीठा कराया। नगर के वासलीगंज, रमईपट्टी, फतहां, सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड, पक्का पोखरा, जोगियाबारी, घुरहूपट्टी, महुवरिया, आवास विकास कालोनी, शुक्लहा सहित अन्य स्थानों पर धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। पर्व को देखते हुए बाजारों में राखियों और मिठायिों की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें