फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में ननद-भौजाई की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में शुक्रवार की रात जमीन संबंधी विवाद में कुछ लोगों लाठी-डंडे से ननद-भौजाई की पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में दोनों घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया।क्षेत्र निवासी राकेश चौहान ने बताया कि वे कसरहट्टी में बर्तन बनाने का कार्य करते हैं। कुछ लोगों ने जमीन संबंधी विवाद में शुक्रवार की रात विवाद किया। उस दौरान उनके बहू अंजलि और पुत्री रीता की लात-घुसों से बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर वे भी घर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां उनका उपचार किया गया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें