फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाई को बचाने पहुंची बहन की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। रैकल गांव में बुधवार को दोपहर में गांव के किनारे गड्ढे में भरे पानी में बच्चों के साथ नहा रहा बालक डूबने लगा। किनारे खड़ी उसकी बहन भाई को डूबते देख बचाने के लिए पानी में कूद गई। उसने भाई को तो बचा लिया, परंतु खुद पानी में डूब गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर धान की रोपाई कर रहे किसान ने बालिका को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी नागेश पांडेय ने बताया कि पांडू कोल का नौ वर्षीय पुत्र अनुराग पड़ोस के बिट्टू (10) पुत्र राजन व साल्क (8) पुत्री महेंद्र के साथ गांव के बाहर गड्ढे में एतत्र पानी में नहाने गया था। भाई अनुराग को खोजते हुए बड़ी बहन प्रियंका (12) भी वहां पहुंच गई। कुछ देर बाद छोटा भाई गहरे पानी में डूबने लगा। अनुराग को डूबते देख अन्य दोनों बच्चों ने उसकी बहन को जानकारी दी। इस पर सड़क किनारे खड़ी बड़ी बहन प्रियंका पानी में कूद गई। उसने छोटे भाई को तो बचा लिया, परंतु खुद पानी में डूब गई। प्रियंका पानी से बाहर नहीं निकली तो बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर बगल में रोपाई कर रहे गांव निवासी किसान पिंटू गोंड ने प्रियंका को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन पुत्री को इलाज के लिए दीपनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर मां सीमा देवी रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें