फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बहनों की पहली पसंद बनीं चांदी की राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षा बंधन पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। बुधवार से बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। इस बार चांदी के रक्षा सूत्र की बाजार में मांग बढ़ी है। इस कारण आभूषण की दुकानों पर खूब भीड़ जुट रही है। बृहस्पतिवार की शाम तक मिठाई की दुकानें भी सजा दी जाएंगी। जिले के फतहां, सिविल लाइन, रमईपट्टी, पक्कापोखरा, रामबाग, वासलीगंज, घंटाघर, संगमोहाल, लालडिग्गी, त्रिमुहानी आदि बाजार में रेशम डोरी के साथ ही रुद्राक्ष, मोती, राधा-कृष्ण, बच्चों के कार्टून वाली राखियों के अलावा देवी और देवताओं के प्रतिमा वाले राखियों से दुकानेंं सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें