फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शटलर प्रांजलि शर्मा को दीक्षांत समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक का मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
बैडमिंटन ​खिलाड़ी  प्रांजलि शर्मा , स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अहरौरा। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की वर्ष 2025 की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडलिस्ट बनीं प्रांजलि शर्मा को सोमवार को दीक्षांत समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक से राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रांजलि शर्मा डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बीपीईएस की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आगामी 13 अक्टूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के 30वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी। कसरहट्टी बाजार की प्रांजलि एक शटलर के रूप में अंतर विश्वविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता, राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता व अन्य जिला व मंडलस्तरीय प्रतियोगिता जीतकर मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें