हिंदू युवा वाहिनी की बैठक शुक्रवार को कोटघाट स्थित कोटेश्वर नाथ मंदिर पर हुई। अध्यक्षता मंडल प्रभारी संजय चंद्र ने किया। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर शुभम गुप्ता को जिलाध्यक्ष, योगेश तिवारी को महामंत्री और राहुल राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन अमित श्रीनेत ने किया। बैठक में बालाजी, सुनील सिंह, गोपाल अग्रवाल, सुनील, विशाल सोनकर, अमित खरवार, विवेक शर्मा, अंकित धवन आदि मौजूद रहे।