फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर में 17 को निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में 17 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रति जन जागरण के लिए यह शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को दाऊजी घाट स्थित गीता मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य अनुषांगिक संगठनों की ओर से किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला ने कहा कि राम सिर्फ हिंदुओं के ही नहीं, जन-जन के नायक हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक भजन-कीर्तन एवं अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम को घरों में दीपोत्सव होगा।
शोभा यात्रा के सह संयोजक शिव मुंदड़ा ने बताया कि इसमें सामाजिक, धार्मिक और व्यवसायिक संगठन प्रतिभाग कर रहे हैं। शोभा यात्रा 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे त्रिमुहानी से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए त्रिमुहानी वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें