मड़िहान। तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय राहकला में एमडीएम कंवर्जन कास्ट की राशि छात्रों के खाते में नहीं भेजी गई है। आईजीआरएस पर अभिभावकों की शिकायत के आधार पर खंड शिक्षाधिकारी की ओर से जांच के बाद प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। विकासखंड पटेहरा कला क्षेत्र के राहकला गांव स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चार्ज प्रधानाध्यापक फिरोज अहमद पर है।