मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरुफ गांव के पास मंगलवार देर शाम बाइक के धक्के से घायल दुकानदार की चिकित्सा के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। क्षेत्र निवासी अली हुसैन उर्फ कल्लू (40) पुत्र लाले घर से 500 मीटर दूर पर पान की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर देर शाम घर वापस लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार धक्का मारकर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल अली हुसैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत होने पर परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसे पांच पुत्र और तीन पुत्री है।