एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एंड प्रोफेशनल शिवकुमार शुक्ल को मनोनयन पत्र देेते पदाधिकारी। स्रोत
मिर्जापुर। एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एंड प्रोफेशनल इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे के बबुरा पोखरा स्थित निवास स्थान पर हुआ। प्रांतीय उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने प्रांतीय संगठन द्वारा मनोनीत वाराणसी जोन के कोआर्डिनेटर शिव कुमार शुक्ल व जिला के कोआर्डिनेटर अशोक कुमार दुबे को मनोनयन पत्र सौंपते हुए वाराणसी जोन में संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मिर्जापुर में कराई जाएगी। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक के लिए तिथि निर्धारित कर अनुमति के लिए प्रांतीय संघ को भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही आगे की तैयारी की जाएगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सदस्यों को बताया कि जिले के साथ ही पूरे वाराणसी जोन में सदस्यता अभियान चलाते हुए संगठन का विस्तार करना है। संगठन में अधिवक्ताओं के साथ ही चार्टड एकाउंटेंट्स, कास्ट एकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरी एवं व्यापारियों को भी जोड़ा जाएगा। संवाद