चयनित अभ्यर्थियों को आफर लेटर प्रदान करते कंपनी के अधिकारी, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सात प्रशिक्षार्थियों का चयन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कंपनी में एसोसिएट/ऑपरेटर पद पर हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को 26 कार्य दिवसों के आधार पर 20,702 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से ऊषा मिश्रा औश्र अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से सुमित वाजपेयी ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों के अभिभावकों में सुरेश कुमार गुप्ता (ग्राम नौडीहा लालपुर), जयलाल (ग्राम ममरी), सूर्य कुमार सोनी (ग्राम देवपुरा), मुन्नालाल (ग्राम रामपुर-33) तथा गोविंद (ग्राम मटिहानी) सहित सीएसआर टीम के अभय, प्रवीण, मनीषा, सना राय एवं सपना भी उपस्थित रहे।