मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की तरफ से चला गए अभियान के दौरान अभिहित अधिकारी और उनकी टीम ने 75 खाद्य पदार्थो का सैंपल लेकर उसे खाद्य सुरक्षा सचल प्रयोगशाला में जांच किया। इस दौरान सात नमूनों में मिलावट पाई गई। विभाग मिलावट करने के दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू किया। सहायक आयुक्त खाद्य अशोक कुमार शर्मा के अनुसार इस अभियान के शुरू करने के पीछे उद्देश्य दुकानदारों में मिलावट के प्रति दहशत पैदा करना है। बोले अभिहीत अधिकारी और उनकी टीम के नेतृत्व में यह सचल प्रयोगशाला जिले के विभिन्न स्थनों पर पहुंचकर खाद्य सामाग्रियों का नमूना लेकर जांच करेगी। ताकि मिलावट करने वाल अपनी हरकत से बाज आए। सहायक आयुक्त के अनुसार बृहस्पतिवार को सचल प्रयोगशाला दो दिन के अंदर भरूहना चौराहा, जमुनहिया बाजार, बेलहरा मोड़ व मड़िहान पहुंची। आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भेजी जाएगी।